Back

पुस्तकालय (नॉलेज रिसोर्स सेन्टर)


सीएसआईआर-सीमैप नॉलेज रिसोर्स सेन्टर (पुस्तकालय) संस्थान के ज्ञान सुरभि ब्लाक के प्रथम तल पर स्थित है। पुस्तकालय विभिन्न विभागो जैसे- प्लांट बायोटेक्नोलाजी विभाग, फाइटोकेमिस्ट्री विभाग, बायोप्रोस्पेक्सन विभाग और उत्पाद विज्ञान विभाग, शोध प्रजनन और आनुवांशिकी विभाग प्रौध्योगिकी प्रसार और कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान विभाग आदि विभागो को विभिन्न सेवायें जैसे-संदर्भ सेवा, पुस्तक इसू एण्ड रिटर्न सेवा, इलेक्ट्रानिक डाटाबेस, इलेक्ट्रानिक जर्नल्स, रिप्रोग्राफी सेवा, करेन्ट अवेरनेस सर्विस इत्यादि महत्वपूर्ण सेवाओ को प्रदान करता है। जिससे कि वैज्ञानिक शोधार्थियो को उनकी संबन्धी वांछित सूचना समय-समय पर प्राप्त हो सके।

पुस्तकालय मे पठन-पाठन हेतु वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विषयो पर वैज्ञानिक एवं समसमायिकी पुस्तको को संग्रहित किया गया है। औषधीय एवं संगध पौधा विषय पर विश्व स्तर के जर्नल एवं पुस्तको को संग्रहित किया गया है। जिनमे 9000 संदर्भ पुस्तकें.18000 वाउंड जर्नल्स राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति 200 जर्नल्स पत्रिकाओ को शोध हेतु संग्रहित किया गया है। 2000 से अधिक ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक जर्नल्स की एक्सेस विभिन्न पब्लिसर्स जैसे- स्प्रिंगर, विले, ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी प्रेस,टेलर एण्ड फांसिस रायल सोसायटी ऑफ कमेस्ट्री, नेचर जर्नल्स,एमराल्ड एवं आई ट्रिपल ई इत्यादि। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय द्वारा वैज्ञानिको, रिसर्च स्कॉलर हेतु साइफाइन्डर डाटाबेस सर्च सेवा,वेब ऑफ सांइस डाटाबेस सर्विस, आईथेन्टीकेट साहित्य जाँच सॉफ्टवेयर सर्विस,फॉर पेपर एवं थीसिस जाँच सर्विस, ग्रामरली डाटाबेस सॉफ्टवेयर सर्विस, माई लाईब्रेरी ऑन फिगर टिप्स (माई लाफ्ट वेब मोबाइल ऐप) इत्यादि रिमोट एक्सेस सर्विस द्वारा विशिष्ट डिजीटल सेवाओ को प्रदान करने हेतु वैज्ञानिको, रिर्सच स्कालर्स, तकनीकी अधिकारियो, को पुस्तकालय द्वारा यूजर आई डी एवं पासवर्ड दिया गया है। जिससे इन सेवाओ को संस्थान में सुविधानुसार कही पर उपयोग कर सके। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय मे हिन्दी भाषा मे विविध वैज्ञानिको एवं साहित्यिक पुस्तके उपलब्ध है। जिसमे से प्रमुख रुप से वैज्ञानिक पुस्तके,वनस्पति विज्ञान,रसायन विज्ञान,औस विज्ञान, आयुर्वैदिक, होम्योपैथी, योगविज्ञान एवं हिन्दी साहित्य इत्यादि विषयो पर लगभग 2000 पुस्तको का पठन-पाठन हेतु संग्रहित सुरक्षित किया गया है।

पुस्तकालय में शोध एंव पठन-पाठन को बढावा देने के लिए संस्थान के वैज्ञानिको, शोधार्थियो, टेक्नीकिल अधिकारियो और देश-विदेश की संस्थाओ से आये हुए यूजर्स को विभिन्न प्रकार की सेवाये प्रदान की जाती है। पुस्तकालय के अधिकाधिक उपयोग हेतु वैज्ञानिको, टेक्नीकिल ऑफिसर्स एवं रिर्सच स्कालर्स को कार्यशाला के माध्यम से शिक्षित एवं दीक्षित किया जाता है। जिससे कि कम्प्यूटर आधारित सेवाओ जैसे- ऑनलाइन जर्नल्स सेवा डाटाबेस सेवा की एक्सेस एवं कम्पयूटर आधारित सेवाओ का अत्यधिक उपयोग हो सके। इसके लिए यूजर सेक्सन मे पाँच कम्पयूटर वैज्ञानिको, शोधार्थियो, कर्मचारियो एवं पुस्तकालय विजटर हेतु संरक्षित किये गये है।जिनके द्वारा ऑनलाइन जर्नल्स, डाटाबेस इत्यादि सेवाओ का उपयोग अधिकतम रुप से हो सके। इस प्रकार पुस्तकालय एक नालेज रिर्सोस सेन्टर के रुप मे कार्य कर रहा है।


वैज्ञानिक


डॉ. आलोक कुमार कृष्णा

(मुख्य वैज्ञानिक)
अध्यक्ष

डॉ. ए.एस. नेगी

(मुख्य वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ बीरेंद्र कुमार

(मुख्य वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ लईक-उर रहमान

(मुख्य वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ. विक्रांत गुप्ता

(मुख्य वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ. मनोज सेमवाल

(वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ. आशुतोष के. शुक्ला

(वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ. पी. के. राउत

(प्रधान वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ. राम सुरेश शर्मा

(प्रधान वैज्ञानिक)
सदस्य

डॉ. गुंजन तिवारी

(वैज्ञानिक)
सदस्य

तकनीकी स्टाफ

श्री शिव प्रकाश

वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी
सदस्य/पुस्तकालय प्रतिनिधि एवं संयोजक

कॉपीराइट © 2022 सीएसआईआर-सीमैप । सर्वाधिकार सुरक्षित